Search
Close this search box.

iPhone Duo हुआ खराब तो कितना आएगा खर्चा, जानें हिसाब-किताब?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Apple ने जब से अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo की एंट्री कराई है. तब से मार्केट में अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है. जैसे ही इस फोन का प्री-ऑर्डर शुरू हुआ देखते ही देखते कुछ ही देर में यह पूरी तरह आउट ऑफ स्टॉक हो गया. लोग इस नए फोल्डिंग iPhone को हाथ में लेने के लिए बेताब हैं. लेकिन इसी प्री-बुकिंग के बीच कंपनी ने एक ऐसा खुलासा कर दिया है जिसे सुनकर किसी के भी पसीने छूट सकते हैं.

दरअसल Apple ने अपने ऑफिशियल पोर्टल पर iPhone Duo की रिपेयरिंग कॉस्ट यानी ठीक कराने की पूरी रेट लिस्ट जारी कर दी है. अगर आपने यह महंगा फोन खरीदा और गलती से यह आपके हाथ से फिसल गया. तो आपकी जेब पर बहुत तगड़ा झटका लगने वाला है. जानकारी के मुताबिक इसकी शुरुआती रिपेयरिंग तो 5900 रुपये से शुरू होती है. लेकिन बड़े डैमेज में खर्चा सीधे लाखों में पहुंच जाता है.

दोनों Display और Back Glass टूटने के कितने लगेंगे?

चूंकि iPhone Duo एक फोल्ड होने वाला फोन ह.  इसलिए कंपनी ने इसमें एक नहीं बल्कि दो स्क्रीन दी हैं. जिसमें एक बाहर का कवर Display और दूसरा अंदर का मेन फोल्डिंग Display शामिल है. अगर फोन की सिर्फ ऊपरी कवर लेयर में कोई दिक्कत आती है. तो उसे फिक्स कराने के लिए शुरुआती तौर पर 5900 रुपये चुकाने होंगे. वहीं अगर फोन के पीछे का बैक ग्लास पैनल चटक जाता है. तो उसे बदलवाने में 20900 रुपये का खर्चा आएगा.

अगर फोन का आउटर यानी बाहर वाला Display डैमेज हो गया, तो आपको 42900 रुपये देने पड़ेंगे. इसके अलावा अगर बाहरी स्क्रीन और बैक ग्लास दोनों एक साथ टूटते हैं. तो कंपनी इसका कॉम्बो रिपेयर चार्ज 55900 रुपये लेगी. सबसे होश उड़ाने वाली कीमत इसके इनर डिस्प्ले की है. क्योंकि अंदर वाली मेन स्क्रीन टूटने पर आपको करीब 149000 से 149900 रुपये तक का भारी-भरकम बिल भरना पड़ेगा.

कैमरा, बैटरी सर्विस और दूसरे बड़े डैमेज का खर्च

सिर्फ Screen और Glass ही नहीं बल्कि iPhone Duo के बाकी पार्ट्स की रिपेयरिंग भी कम नहीं है. कुछ साल इस्तेमाल करने के बाद जब फोन की बैटरी कमजोर पड़ने लगती है और आप बैटरी सर्विस कराने जाएंगे. तो सिर्फ बैटरी बदलवाने के लिए ही 24900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. इतने पैसों में तो बाजार में एक बढ़िया नया 5G स्मार्टफोन आ जाता है. वहीं अगर फोन गिरने से इसका रियर कैमरा सेटअप डैमेज हो जाता है.

तो कैमरा ठीक कराने का खर्चा 26900 रुपये तय किया गया है. Apple की लिस्ट में सबसे महंगा डैमेज अंदर का डैमेज होता. अगर फोन में मदरबोर्ड या पूरी बॉडी से जुड़ा कोई बड़ा नुकसान हो जाता है. तो उसे रिपेयर कराने में पूरे 224900 रुपये लग जाएंगे. यानी बिना प्रोटेक्शन प्लान के यह फोन चलाना किसी बड़े जोखिम से कम नहीं है.

iPhone Duo के तगड़े फीचर्स 

अब सवाल उठता है कि आखिर इस फोन में ऐसा क्या लगा है जो इसकी रिपेयरिंग इतनी महंगी है. तो इसका जवाब इसके हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स में छिपा है. iPhone Duo में बाहर की तरफ 5.4 इंच की स्क्रीन मिलती है. जबकि फोन को खोलने पर 7.6 इंच का बड़ा डिस्प्ले सामने आता है. कंपनी ने इन दोनों ही पैनल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाले LTPO सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें ब्रांड का सबसे एडवांस Apple A20 Pro चिपसेट लगा है.

जो लेटेस्ट 2nm टेक्नोलॉजी पर बना है और इसके साथ तगड़ा Apple GPU भी जोड़ा गया है. यह फोल्डेबल फोन लेटेस्ट iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेसर न सिर्फ तेज स्पीड देता है. बल्कि एक बार फुल चार्ज करने पर पूरे दिन का बैटरी बैकअप भी आराम से निकाल लेता है. फोटोग्राफी के लिए इसके पीछे 48-48 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे और सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

admin
Author: admin

और पढ़ें