Search
Close this search box.

जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत अर्जी खारिज हो गई है. जिसके बाद जेल में श्रद्धा की पहली रात करवटें बदलते हुए निकली. जेल प्रशासन ने श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि को 45 महिला कैदियों के साथ बैरक में रखा जबकि ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर को सामान्य बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है.

श्रद्धा दुबे और रश्मि दुबे की जेल में पहली रात आसान नहीं थी. दोनों के चेहरे पर तनाव नजर आ रहा था. इस  दौरान वो दूसरी महिला कैदियों से बात करने से बचती दिखाई दीं. जेल प्रशासन ने रात के खाने में उन्हें साबुत उड़द की दाल, रोटी और आलू-सोया मेथी की सब्जी दी. लेकिन, परेशानी और बैचेनी के बीच श्रद्धा ने पूरा खाना नहीं खाया.

रातभर करवट बदलती रही श्रद्धा दुबे

दोनों बहनें रातभर ठीक से सो भी नहीं सकीं और ज़मीन पर लगे बिस्तर पर करवट बदलती रहीं. सुबह के नाश्ते में उन्हें मीठा दलिया और चाय दी गई. दोपहर में साबुत उड़द और राजमा की दाल, आलू-लौकी की सब्जी, चावल और रोटी परोसी गई. जेल में उन्हें अन्य महिला बंदियों की तरह ही भोजन दिया जा रहा है.

वीडियो कॉन्फ्रेंस से होगी श्रद्धा दुबे की पेशी

जिला कारागार के जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि क्वारंटाइन अवधि पूरी होने के बाद तीनों आरोपियों को सामान्य बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है. उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है. दोनों बहनों की निगरानी महिला डिप्टी जेलर और तनवीर की निगरानी पुरुष डिप्टी जेलर के नेतृत्व में की जा रही है. सुरक्षा कारणों से तय तारीख पर तीनों की कोर्ट में पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई जाएगी.

वहीं दूसरी तरफ शिवा शर्मा मामले की जांच में सामने आया है कि शिवा के बिल्डिंग से गिरने के बाद रश्मि दुबे ने अपने दोस्त आमिर को फोन कर मदद के लिए बुलाया था. अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में आमिर शेख, ड्राइवर दानिश उर्फ तनवीर के साथ दिखाई दिया है. फुटेज में आमिर काली टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है. इसके बाद पुलिस उन लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है, जो घटना के बाद आरोपियों के संपर्क में आए थे या उनकी मदद करने में शामिल हो सकते हैं.

admin
Author: admin

और पढ़ें