Search
Close this search box.

रेजीनगर विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बाद हिरासत में हुमायूं कबीर, पार्टी ऑफिस से उठाकर ले गई पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देशभर में इन दिनों विपक्ष ने इलेक्शन कमीशन के खिलाफ मोर्चा खोला है. इसी बीच दिल्ली में आज ( मंगलवार 6 अक्टूबर 2026) कांग्रेस चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ( CEC) के खिलाफ SIR और वोट चोरी को लेकर प्रदर्शन करने वाली है. इसको लेकर पार्टी ने एक बैठक की, जिसमें INDIA अलायंस की ओर से चुनाव आयोग घेरने का फैसला लिया गया. इस विरोध प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और ममता बनर्जी समेत 19 विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे.

कांग्रेस ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी कि पार्टी अगले कई दिनों तक लगातार अभियान चलाएगी. आम आदमी पार्टी (AAP) ने इंडिया गठबंधन के इस प्रदर्शन में शामिल न होने का फैसला लिया है. पार्टी के नेता संजय सिंह ने साफ किया है कि आम आदमी पार्टी वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों के खिलाफ स्वतंत्र रूप से अपनी लड़ाई लड़ रही है.

4 राज्यों में उपचुनाव 

इसके अलावा आज ( 6 अक्टूबर 2026) को देश के 4 प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी. इसमें तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीट पर DMK, मुख्यमंत्री विजय की पार्टी TVK और AIADMK के बीच मुकाबला है. इसके अलावा पुदुचेरी की थट्टांचावडी सीट पर सीएम एन रंगासामी की ओर छोड़ी गई सीट पर भी उपचुनाव होगा. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट में भी आज वोटिंग होनी है. इसके अलावा असम में भी नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आज 6-8 अक्टूबर 2026 तक हिमाचल प्रदेश के 3 दिवसीय दौरे पर रहने वाली हैं.

admin
Author: admin

और पढ़ें