चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स समिट 2026 में शामिल होने के लिए भारत आएंगें. पिछले कई दिनों से जिनपिंग के दिल्ली दौरे को लेकर सिर्फ अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन अब चीन के विदेश मंत्री ने इस पर मुहर लगा दी है. चीन ने विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने भारत आएंगे.
भारत 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. शी जिनपिंग की भारत यात्रा 7 साल के बाद हो रही है, वो भी ऐसे समय में जब दोनों देश सीमा विवाद को लेकर हुए तनाव के बाद संबंधों को फिर से स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं. जिनपिंग की पिछली भारत यात्रा 11-12 अक्टूबर 2019 को हुई थी. तब वह तमिलनाडु के मामल्लापुरम पहुंचे थे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत-चीन के दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे.
- सितंबर 2014 में पहली बार भारत आए थे जिनपिंग
- सितंबर 2014 प्रधानमंत्री मोदी के साथ व्यापक बातचीत की थी
- 2016 में गोवा में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए थे
- 2019 में अनौपचारिक शिखर बैठक के लिए भारत का दौरा किया था
- उनकी यह भारत यात्रा करीब सात साल बाद होने जा रही है








