Search
Close this search box.

नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत-चीन से मांगी मदद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नेशनल डिज़ास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) ने कहा कि रसुवागढ़ी के बॉर्डर इलाके और रसुवा जिले के निचले तटीय इलाके में भोटे कोशी नदी में आई भयंकर बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख जताया. नेपाल सरकार मृतकों के प्रति गहरी संवेदना जताती है और दुखी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताती है. घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है.

नेपाल सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए चीन और भारत से भी मदद मांगी है. नेपाल कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने बताया कि विदेश मंत्रालय मदद हासिल करने के लिए दोनों देशों के साथ तालमेल बिठा रहा है. नेपाली सेना के अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने सीमावर्ती इलाके में भारी तबाही मचाई है और नदी के बहाव की दिशा में पड़ने वाले कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

गृह मंत्री अमित शाह ने नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बात की और तैयारियों की जानकारी ली. बिहार के भी कई इलाकों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. एनडीआरएफ की कई टीमों को 6 जिलों में भेजा गया है. कोसी, गंडक और गंगा के पास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है.

admin
Author: admin

और पढ़ें