Search
Close this search box.

Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में एक सीट (बांकीपुर) पर उपचुनाव की तैयारियों के बीच आज (शुक्रवार) मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए की बैठक बुलाई है. लोक सेवक आवास पर होने वाली यह बैठक अहम मानी जा रही है. इसमें एनडीए के सभी पांच घटक दल शामिल होंगे. बैठक का एजेंडा क्या है इसको लेकर जेडीयू सांसद संजय झा और जेडीयू नेता नीरज कुमार ने काफी कुछ बताया है.

राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा, “आज मुख्यमंत्री के आवास पर एनडीए की बैठक हो रही है. इसमें पांचों दलों के सभी जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे, पार्टियों के वरिष्ठ नेता रहेंगे, मुख्यमंत्री और बिहार सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे.”

बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि हर जिले में जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर भी एनडीए के बीच समन्वय रहे, इसके लिए बैठक होगी. सभी जिलों से फीडबैक लिया जाएगा. जो कार्य चल रहे हैं, उनमें सुझाव लिए जाएंगे. सभी पार्टियों के अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे.

नीतीश कुमार की मौजूदगी को बताया अहम

दूसरी ओर जेडीयू नेता और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू सांसद नीतीश कुमार की मौजूदगी को अहम बताया. कहा, “आज का दिन बहुत ही शुभ दिन है. बिहार की जनता ने प्रचंड जनादेश दिया और नीतीश कुमार के नेतृत्व व एनडीए पर भरोसा किया. उसके बाद पद त्याग की मिसाल को नीतीश कुमार ने कायम की, जिससे आम कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा का विषय बना कि उनके इस फैसले से बिहार के भविष्य पर क्या असर होगा. आज उनकी उपस्थिति अन्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी. 7 निश्चय-3 के रोडमैप पर भी सरकार काम करेगी.”

बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे जेडीयू से भागलपुर के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने कहा कि पहली बार ऐसी बैठक हो रही है, जिसमें जिलास्तर के संगठनात्मक नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री का सीधा संवाद होगा.

admin
Author: admin

और पढ़ें