पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बगावत देखने को मिली. बगावत की वो हवा पश्चिम बंगाल से हजारों किमी दूर महाराष्ट्र पहुंच चुकी है. उद्धव गुट के 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज हो गई है. दिल्ली में शिवसेना (UBT) ने संसदीय समिति की बैठक बुलाई है. हालांकि कई सांसदों से पार्टी का संपर्क टूट चुका है, खबर ये भी है कि उद्धव गुट के सांसद बगावत करके आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला से भी मुलाकात कर सकते हैं. इससे जुड़ी हुई हर-छोटी बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें हमारा लाइव ब्लॉग.







