Search
Close this search box.

दिल्ली एयरपोर्ट पर आंधी से तबाही, टर्मिनल-2 पर खड़े 3 विमानों को पहुंचा नुकसान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) के टर्मिनल-2 पर खड़े एअर इंडिया के 3 विमान आंधी और बारिश के चलते एयरपोर्ट पर रखे उपकरणों की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. एयरपोर्ट ऑपरेटर ने बताया यह घटना रविवार (7 जून) शाम की है.

विमानों से टकरा गए ग्राउंड इक्विपमेंट 
एअर इंडिया इंजीनियरिंग और इंडिगो के ग्राउंड इक्विपमेंट अचानक खराब मौसम तेज आंधी के चलते टर्मिनल 2 पर खड़े विमान से टकरा गए. निजी ऑपरेटर ने यह भी कहा कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने मौसम में किसी भी बदलाव के बारे में (एयरपोर्ट ऑपरेटर या एयरलाइंस को) कोई चेतावनी जारी नहीं की थी.

एअर इंडिया ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. हालांकि एयरलाइन के एक सूत्र ने बताया कि एअर इंडिया के तीन विमानों के साथ-साथ अन्य ऑपरेटरों के विमान भी खराब मौसम की वजह से प्रभावित हुए हैं. उन्होंने कहा कि प्रभावित तीन विमानों में से 2 जल्द ही परिचालन में वापस आ जाएंगे जबकि तीसरे को ठीक करने में थोड़ा अधिक समय लगेगा.

रविवार को कितना रहा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 0.1 डिग्री अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने सोमवार (8 जून) को आमतौर पर आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंचने की उम्मीद जताई है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार राजधानी दिल्ली में रविवार शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 144 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है. सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच का एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 201 से 300 ‘खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

admin
Author: admin

और पढ़ें