Search
Close this search box.

Cockroach Janta Party Protest LIVE: थोड़ी देर में कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके की अपील- सीधे जंतर-मंतर पहुंचे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कहा है कि भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के तहत उसके समर्थक आज सुबह 10 बजे से जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू करेंगे. सीजेपी की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर के लिए रवाना हो चुके हैं और जल्द ही प्रदर्शन स्थल पर पहुंचेंगे. संगठन ने अपने समर्थकों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है.

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच गए हैं. दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. अभिजीत दीपके ने कहा, “शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए. पांच छात्रों ने आत्महत्या की है.”

वरिष्ठ अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि परीक्षा प्रश्नपत्र लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी, राजेश फेकएक्सपोर्ट्स जैसे कथित घोटाले, प्राकृतिक संसाधनों की लूट और अर्थव्यवस्था को बड़े कॉरपोरेट घरानों के हवाले किए जाने जैसी घटनाओं ने देश में गंभीर स्थिति पैदा कर दी है.

उन्होंने आरोप लगाया कि अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजर रही है, विदेश नीति पूरी तरह विफल हो चुकी है और देश की संस्थाएं प्रभावित हुई हैं. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग, न्यायपालिका, मीडिया और अन्य संस्थाओं की स्थिति को लेकर भी गंभीर चिंताएं हैं.

प्रशांत भूषण ने कहा कि देश इस समय एक “परफेक्ट स्टॉर्म” यानी गंभीर चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है. उनके अनुसार, “कॉकरोच जनता पार्टी” इसी परिस्थितियों का एक स्वाभाविक परिणाम है और इसमें काफी संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि यह युवाओं, खासकर जेनरेशन-ज़ेड का आंदोलन है, जिसे समझदारी के साथ समर्थन और सही मार्गदर्शन दिए जाने की जरूरत है.

admin
Author: admin

और पढ़ें