Search
Close this search box.

9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आईपीएल यानी की इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत करने वाले ललित मोदी भारत में कई कानूनी मामलों में फंसे हैं. लेकिन वह खुद को निर्दोष बताते हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह अपनी लाइफस्टाइल किसी के लिए भी नहीं बदलेंगे और वो सप्ताह में 10-12 करोड़ रुपये खर्च कर देते हैं. इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह पैसा कहां से कमाते हैं.

एएनआई से बातचीत के दौरान ललित मोदी ने कहा, ‘मैंने कुछ गलत नहीं किया… मैंने आपको बताया कि मैं हीरे की चम्मच के साथ पैदा हुआ था. जब आप मुझपर कुछ करोड़ रुपये लेने के आरोप लगाते हैं, तो मैं आपको बताता हूं कि मैं एक दिन में इससे ज्यादा कमाता हूं. हम सबसे बड़े हैं… कंपनी दुनिया में बहुत बड़ी है. इसकी मार्केट वैल्यू ढाई लाख करोड़ रुपये है.’

ललित मोदी इंटरव्यू में ये भी कहा कि वह फैमिली बिजनेस और अन्य इनीशिएटिव्स के जरिए पैसा कमाते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं इसका हिस्सा हूं. मैं बिजनेस का मालिक हूं. मैंने इसे अपने बच्चों को तोहफे में दिया है. मेरे बच्चे इसके मालिक हैं. मेरे बच्चे मेरा खर्च उठाते हैं. मैं बहुत सुंदर घर में रहता हूं. मैं सबसे शानदार जीवन जी रहा हूं.”

उन्होंने आगे बातचीत में कहा कि ‘मैं हर जगह जाता हूं. आपको क्या लगता है, यह मैं कैसे करता हूं? क्या वजह है? मैं 10-12 करोड़ रुपये लेता हूं… ये एक हफ्ते भी नहीं चलते… ऐसा ही है. मैं इसके साथ ही पैदा हुआ हूं. मैं अपना लाइफस्टाइल किसी के लिए भी क्यों बदलूं. मैं अपना जीवन किसी और के लिए क्यों जीने लगा. मेरे दादाजी ने ऐसा नहीं किया था. मेरे पिता किसी और के लिए नहीं जिए.”

इन सब के दौरान मोदी ने भगोड़े विजय माल्या को लेकर भी सवाल किया गया. उन्होंने कहा, ‘वह मेरा दोस्त है. विजय की कहानी अलग है. ठीक है? मुझे नहीं पता कि उसकी क्या समस्या है. लेकिन उसका मामला बैंकों और ऐसी ही चीजो से जुड़ा था. देखिए हमने कभी किसी से उधार नहीं लिया. मैंने कभी किसी से पैसे नहीं लिए. मेरे पास किसी से पैसे लेने के लिए थे ही नहीं. मैंने तो सिर्फ पैसे दिए हैं, सिर्फ भुगतान किया है. हमारे किसी भी बिजनेस में बैंक से लिया गया कोई कर्ज या ऐसी चीज नहीं है, और न ही हमारे पास कोई सरकारी कॉन्ट्रेक्ट हैं. हम एक कंज्यूमर ब्रांड हैं. हम दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड हैं. हम मार्लबोरो बनाते हैं. यह दुनिया का नंबर वन ब्रांड है.’

admin
Author: admin

और पढ़ें