Search
Close this search box.

RCB बनी चैंपियन तो अनुष्का ने दो लाइनों में लुटाया पति विराट पर प्यार, वायरल हुआ डांस वीडियो, देखें पोस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रविवार को अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में गुजरात टाइटन्स (जीटी) को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया है. जीत के लिए 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिलाई. आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. अनुष्का शर्मा कोहली और टीम का हौसला बढ़ाते हुए स्टेडियम में नजर आई थीं. उन्होंने पति के लिए प्यारा सा पोस्ट शेयर किया.

विराट और अनुष्का के प्यार भरे वीडियो वायरल

आरसीबी के फैंस जहां जश्न मना रहे हैं, वहीं विराट और अनुष्का के प्यारे पलों के वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. टीम की जीत के तुरंत बाद विराट ने अनुष्का को फ्लाइंग किस दी और अनुष्का ने भी जवाब में एक फ्लाइंग किस दिया. कोहली के आखिरी छक्का लगाने पर अनुष्का भी खुशी से झूम उठीं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘जीटी के खिलाफ विराट कोहली के विजयी छक्का लगाने के बाद अनुष्का शर्मा का जोश भरा जश्न देखिए. कोहली ने चौके और छक्के के साथ मैच का शानदार अंत किया. लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीता.’

अनुष्का ने पति को दी बधाई

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पति को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें विराट एक टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं और उस पर पीछे लिखा हुआ है, ‘एक बार जीतना अच्छा लगा, आपने इसे दोबारा कर दिखाया.’ अनुष्का शर्मा की इस स्टोरी ने फैंस का दिल जीत लिया है. इसके साथ उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी लगाया.

विराट-अनुष्का ने किया डांस

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच के दौरान जश्न का माहौल शुरू हो गया था, जब कोहली ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक बनाया. वीआईपी पवेलियन से मैच देख रहीं अनुष्का तुरंत खड़ी हो गईं और जोर-जोर से तालियां बजाकर खुशी से झूमने लगीं. मैदान में कोहली ने अनुष्का का रिएक्शन देखा और उनकी तरफ फ्लाइंग किस भेजा. अनुष्का की पोस्ट और स्टेडियम में उनके रिएक्शन हर तरफ वायरल हो रहे हैं. जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा डांस करते हुए भी नजर आए थे.

admin
Author: admin

और पढ़ें