Search
Close this search box.

‘असम CM शपथग्रहण से ही हो WFH की शुरुआत’, PM मोदी की अपील पर प्रियंका चतुर्वेदी का तंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवसेना उद्धव गुट की पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस भाषण पर तंज कस रही हैं, जिसमें पीएम ने जनता से WFH (वर्क फ्रॉम होम) और सोना न खरीदने की अपील की है. यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक और एक्स पोस्ट कर लिखा, “12 मई को असम के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम है. उम्मीद करती हूं वहीं से WFH- वॉच फ्रॉम होम की शुरुआत होगी. वॉक द टॉक.”

इससे पहले एक और पोस्ट करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम मोदी के सामने ‘जनता के सुझाव’ भी रखे थे. उन्होंने लिखा था, “कुछ सुझाव देश वासियों के भी. मंत्री और नेताओं के लंबी रैलियों पर पाबंदी लगाई जाए. बड़ी चुनावी रैलियां एक साल के लिए बंद कराएं. बड़े शपथ ग्रहण समारोह पर पाबंदी हो, सिर्फ WFH यानी वॉच फ्रॉम होम का सिस्टम रखा जाए.

पहले ही केंद्र की नीतियों का खामियाजा भुगत रहे देशवासी- प्रियंका चतुर्वेदी

वहीं, प्रियंका चतुर्वेदी ने यह भी कहा था कि मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष को हैंडल करने के लिए केंद्र सरकार ने नीतियां बनाने में फेल रही है. इसके चलते चुनाव संबंधी निर्णयों का बोझ अब नागरिकों पर नहीं डाला जा सकता और उनसे तेल बचाने या यात्रा/खरीदारी कम करने को नहीं कहा जा सकता. नागरिक पहले से ही इस सरकार के चुनावी नीतियों पर केंद्रित शासन और पुरस्कार बटोरने वाली विदेश नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं.

admin
Author: admin

और पढ़ें