Search
Close this search box.

Raja Shivaji Box Office Day 5 Live: मंगलवार को गजब कर रही ‘राजा शिवाजी’, दोपहर 3 बजे तक कलेक्शन 40 करोड़ के हो गया पार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रितेश देशमुख निर्देशित और स्टारर ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. अच्छी शुरुआत के बाद इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर भी धमाकेदार कमाई की थी. वहीं इसने मंडे टेस्ट भी पास कर लिया और ये ऐतिहासिक फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘राजा शिवाजी’ रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी के बारे में भी जानेंगे.

‘राजा शिवाजी’ ने चार दिनों का कलेक्शन
‘राजा शिवाजी’ को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. यहां तक कि वीकडेज में एंट्री करने के बाद भी ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. हालांकि पहले मंडे को इसकी कमाई में मंदी भी देखी गई फिर भी इसने बाकी फिल्मों के मुकाबले सोमवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन किया. फिल्म की चार दिनोंकी कमाई के बारे में बात करें तो

  • रिेतेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की ‘राजा शिवाजी’ ने 11.35 करोड़ से खाता खोला था
  • दूसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई और इसने 10.55 करोड़ कमाए.
  • वहीं तीसरे दिन फिल्म को संडे की छुट्टी का फायदा हुआ और इसने  12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को इस फिल्म ने 5.60 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इसकी चार दिनों की भारत में नेट कमाई 39.50 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 46.95 करोड़ रुपये हुआ है.

‘राजा शिवाजी’ के 5वें दिन का कलेक्शन (Raja Shivaji BO Day 5 Live)
‘राजा शिवाजी’ ने मडे टेस्ट तो पास कर लिया है. वहीं फिल्म के मंगलवार यानी रिलीज के पांचवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने दोपहर 3 बजे तक1.28 करोड़ की कमाई की है. और इसकी दोपहर के शो की ऑक्यूपेंसी 15 % दर्ज की जा रही है.बता दें कि राजा शिवाजी की कमाई के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद आएंगे.

‘राजा शिवाजी’  बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
पहला दिन 11.35 करोड़ 32.3%
दूसरा दिन 10.55 करोड़ 28.9%
तीसरा दिन 12.00 करोड़ 36.4%
चौथा दिन 5.60 करोड़ 21.5%
पांचवां दिन 1.28 करोड़ (दोपहर 3 बजे तक) 15%
टोटल 40.78 करोड़
admin
Author: admin

और पढ़ें