Search
Close this search box.

IPL Playoffs Scenario: क्या RCB की प्लेऑफ में जगह पक्की? शर्मनाक हार के बाद DC की उम्मीदों को लगा झटका; समझिए समीकरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हराया, जिसमें 4 विकेट लेने वाले जोश हेजलवुड को प्लयेर ऑफ द मैच चुना गया. भुवनेश्वर कुमार द्वारा भी शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, उन्होंने 3 विकेट चटकाए. बल्लेबाजी में विराट कोहली ने भी इतिहास रचा, वह IPL में 9000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला. पूरी टीम 16.3 ओवरों में 75 रनों पर ढेर हो गई, एक समय लगा था कि कहीं आईपीएल इतिहास के सबसे छोटे स्कोर (49) का रिकॉर्ड न टूट जाए. इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए अभिषेक पोरेल ने 30 रनों की पारी खेली. जोश हेजलवुड ने 3.3 ओवरों में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए, उन्होंने केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी और अभिषेक पोरेल को आउट किया.

भुवनेश्वर कुमार ने साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल के रूप में 3 विकेट लिए. उन्होंने अपने 3 ओवरों में मात्र 5 ही रन दिए. इसके आलावा रसिक सलाम, सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने नाबाद 23 और देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 34 रन बनाए. इस छोटी पारी में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया, वह आईपीएल में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

क्या प्लेऑफ में पहुंच गई RCB ?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अभी प्लेऑफ में नहीं पहुंची है, लेकिन इस रिकॉर्ड जीत के बाद उनकी दावेदारी मजबूत हो गई है. RCB ने 8 में से 6 मैच जीते हैं. 12 अंकों के साथ बेंगलुरु अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है, जबकि उनका नेट रन रेट (+1.919) पहले स्थान की पंजाब किंग्स (+1.333) से भी बेहतर है.

RCB को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब 6 में से 2 ही मैच जीतने हैं. अगर टीम टॉप-2 पर रहती है तो उन्हें आईपीएल फाइनल में पहुंचने के 2 मौके मिलेंगे.

क्या अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है DC?

दिल्ली कैपिटल्स ने 8 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं, जबकि 5 में उसे हार झेलनी पड़ी है. दिल्ली के 6 अंक और नेट रन रेट -1.060 का है. अंक तालिका में दिल्ली सातवें नंबर पर है. अब दिल्ली के 6 मैच बचे हैं, जिसमें से उन्हें 5 मैच जीतने होंगे. 5 मैच जीतकर दिल्ली 16 अंक पर पहुंच जाएगी, तब वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है. हालांकि इतिहास देखें तो 14 अंकों वाली टीम भी प्लेऑफ में पहुंच जाती है, लेकिन ऐसी स्थिति में अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.

admin
Author: admin

और पढ़ें