आज (25 अप्रैल) वीकेंड का पहला डबल हेडर होगा. पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. दिल्ली के लिए यह मुकाबला काफी अहम होगा. मैच के जरिए दिल्ली चौथी जीत हासिल करके खुद को बेहतर स्थिति में लाने की कोशिश करेगी. दूसरी तरफ पंजाब शानदार फॉर्म में है. ऐसे में आइए जानते हैं कि मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मार सकती है.
दिल्ली प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है. वहीं पंजाब अव्वल नंबर पर मौजूद है. दोनों ही टीमों ने 6-6 मैच खेल लिए हैं, जिसमें पंजाब ने 5 में जीत हासिल की है. टीम का बाकी एक मुकाबला बेनतीजा रहा. दिल्ली ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है और 3 में हार का सामना किया है.
दिल्ली बनाम पंजाब हेड टू हेड
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में दोनों ही टीमों ने 17-17 मैच जीते हैं. बाकी एक मुकाबला बेनतीजा रहा. पिछले सीजन दोनों के बीच 2 मैच हुए थे, जिसमें एक में दिल्ली ने जीत हासिल की थी. बाकी एक मुकाबला बेनतीजा रहा था.
आज किसकी होगी जीत?
हेड टू हेड में दोनों ही टीमों की स्थिति बिल्कुल बराबर है. लेकिन मौजूदा सीजन में पंजाब का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है. ऐसे में पंजाब का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. हमारा प्रिडिक्शन मीटर भी यही कहता है कि आज मुकाबले में पंजाब किंग्स ही बाजी मार सकती है.
पंजाब किंग्स का स्क्वॉड
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशक, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे.
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुशमंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, औकिब नबी डार, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी.








