Search
Close this search box.

AAP के 7 सांसदों के दल छोड़ने पर BJP के इस नेता का बड़ा बयान, ‘आने वाले समय में…’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सांसदों ने बीते शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) को दल छोड़ दिया. 10 में से इन सात सांसदों ने बीजेपी का दामन थामा है. इससे एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को बड़ा झटका लगा है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी (BJP) अपनी नीति-सिद्धांत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ कर रही है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज (25 अप्रैल, 2026) बड़ा बयान दिया है.

सबको भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास: बीजेपी

AAP के 2/3 राज्यसभा सांसदों के BJP में शामिल होने पर उन्होंने कहा, “…दूसरे दलों में जो अच्छे लोग हैं उन्हें अपने दल में घुटन महसूस हो रही है. वो सभी लोग भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में विश्वास कर रहे हैं जिसके कारण लगातार आम आदमी पार्टी हो, कांग्रेस हो या अन्य दल हो, सबको भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास है, इसलिए अन्य दलों से लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.”

अच्छे लोगों को पार्टी ने गढ़ा ही नहीं: संजय सरावगी

उन्होंने कहा, “आने वाले समय में और भी लोग ऐसा करते दिखाई देंगे.” संजय सरावगी ने कहा, “आम आदमी पार्टी ने जो दिल्ली में करप्शन किया, जो पंजाब में हालात है, अच्छे लोगों को उस पार्टी ने गढ़ा ही नहीं है. सही आदमी गलत पार्टी में थे…”

बता दें कि आम आदमी पार्टी छोड़ने वालों में राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल शामिल हैं. आम आदमी पार्टी (आप) ने इस संकट को लेकर अब नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है.

admin
Author: admin

और पढ़ें