Search
Close this search box.

Shubman Gill Fined: 12 लाख का फाइन… गुजरात की रोमांचक जीत के बाद BCCI ने क्यों लगाया शुभमन गिल पर जुर्माना? जानिए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुजरात टाइटंस ने बुधवार को हुए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया. शुभमन गिल समेत गुजरात के 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा, जिसकी बदौलत टीम 210 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंच पाई. केएल राहुल (92) और पथुम निसांका (41) ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई, डेविड मिलर अंत तक लड़ते रहे लेकिन अंत में गुजरात विजयी रही. मैच के बाद गिल पर 12 लाख का जुर्माना लगा.

गिल पर क्यों लगा जुर्माना

स्लो-ओवर रेट के कारण शुभमन गिल पर जुर्माना लगा. IPL द्वारा जारी स्टेटमेंट में बताया गया, “दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है. यह उनकी टीम का आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित है. गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.”

अगर गुजरात टाइटंस से ऐसी गलती दोबारा होती है, तो कप्तान गिल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा और तब इम्पैक्ट प्लेयर और प्लेइंग 11 में शामिल प्लेयर्स पर 12-12 लाख का जुर्माना लगेगा. हालांकि अब तीसरी गलती होने कप्तान पर एक मैच के बैन का नियम हटा दिया गया है.

राशिद खान बने POTM

10 ओवरों से पहले दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 पार पहुंच गया था, टीम जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन लगातार विकेट गिरने से दिल्ली पिछड़ती चली गई. वो तो डेविड मिलर ने अंत में तूफानी पारी खेलकर दिल्ली को वापस जीत की दहलीज पर लेकर गए, लेकिन अंतिम गेंद पर वह गेंद को कनेक्ट भी नहीं कर पाए.

राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवरों में महज 17 रन दिए और 3 विकेट भी चटकाए. उन्होंने नितीश राणा (5), समीर रिजवी (0) और अक्षर पटेल (2) के रूप में 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए. रिजवी ने पिछले दोनों मैचों में अर्धशतक जड़ा था, राशिद ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया

admin
Author: admin

और पढ़ें