Search
Close this search box.

KKR vs SRH: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को झटका, BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, इस गलती की भुगती सजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस वक्त चर्चा में हैं. इसकी 2 वजह हैं. पहली ये कि वो IPL 2026 के पहले मैच में RCB के खिलाफ फ्लॉप होने के बाद KKR के खिलाफ दूसरे मैच में बढ़िया लय में दिखे. उन्होंने 48 रनों की तूफानी पारी खेली. दूसरी वजह ये कि KKR के खिलाफ SRH टीम की जीत के बाद भी उन्हें एक बड़ा झटका लगा है. BCCI ने उनकी सैलरी काट ली है. ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि वो आचार संहिता (Code of Conduct) के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं. अब सवाल ये है कि आखिर अभिषेक से कौन सी गलती हुई?

ईडन गार्डन्स में खेले गए IPL 2026 के छठे मैच में अभिषेक शर्मा को उनका आक्रामक बर्ताव भारी पड़ा है. मुकाबले के दौरान उन्होंने एक मौके पर अभद्र भाषा का यूज किया, जो स्टंप माइक में कैद हो गया. ये वही बर्ताव था, जो IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में कतई स्वीकार्य नहीं है. उन्हें IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का दोषी पाया गया है, जिसके बाद BCCI की तरफ से ना सिर्फ उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत हिस्सा काटा गया, बल्कि उनके खाते में 1 डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है.

अभिषेक जिस अनुच्छेद 2.3 नियम के दोषी पाए गए हैं, यह नियम मैदान पर ‘अभद्र भाषा’ का उपयोग करने या ‘अपमानजनक इशारे’ करने से संबंधित होता है. अभिषेक ने अपनी गलती मान ली है, इसलिए इस मामले में अब आगे कोई सुनवाई नहीं होगी.

मैच में क्या-क्या हुआ?

अगर मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए थे. जिसके जवाब में KKR 161 रनों पर सिमट गई. जीतने वाली हैदराबाद टीम के लिए ओपनर ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले 6 ओवरों में 84 रन ठोके. अभिषेक ने 21 बॉल पर 48 रन किए थे, जिसमें 4 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे. वहीं हेड ने 21 बॉल पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए.

मैच के दौरान अभिषेक ने जब खेल के जोश में मर्यादा लांघी, तो उन पर BCCI का हंटर चल गया. अगर अभिषेक आगे ऐसी कोई गलती करते हैं, तो उन्हें भारी पड़ सकता है, क्योंकि अगर उनके खाते में डिमेरिट पॉइंट्स बढ़ते हैं, तो आने वाले मैचों में उन पर बैन (Ban) भी लग सकता है.

अभिषेक को हुआ कितना नुकसान?

अभिषेक शर्मा को IPL में एक मैच खेलने के लिए 7.5 लाख रुपये मिलते हैं. ये उनकी सीजन भर की सैलरी से मिलने वाली अलग रकम होती है, जो हर टीम की प्लेइंग 11 में शामिल होने वाले हर खिलाड़ी को मिलती है. KKR के खिलाफ इस मैच के लिए अभिषेक को 7.5 लाख रुपये मिलने थे, लेकिन अब 25 फीसदी मैच फीस काट ली गई है, तो उनके इस मैच की सैलरी से 1,87,500 रुपये कट गए और उनके खाते में 5,62,500 रुपये ही आएंगे.

admin
Author: admin

और पढ़ें