Search
Close this search box.

“सर गैस नहीं मिल रहा है” पीएम मोदी की रैली में युवक ने लगाई गुहार, फिर प्रधानमंत्री ने यूं किया रिएक्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

PM Rally Viral Video- सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है. इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. भीड़, शोर और जोश के बीच एक युवक अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगता है और अपनी परेशानी सीधे देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की कोशिश करता है. शख्स पीएम की रैली में पीएम से कहता है कि सर गैस नहीं मिल रहा है, इस परेशानी पर पीएम जिस तरह से जवाब देते हैं वो देखने लायक है. हालांकि वीडियो जैसे जैसे आगे बढ़ता है इसकी सच्चाई जानकर लोग दंग रह जाते हैं.

सर गैस नहीं मिल रहा है, पीएम के सामने चिल्लाया शख्स!

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच भारत में काफी लोग गैस सिलेंडर ना मिलने से परेशान हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रैली के दौरान एक युवक भीड़ में खड़ा है और जैसे ही Narendra Modi उसके सामने से गुजरते नजर आते हैं, वह जोर से चिल्लाने लगता है “सर गैस नहीं मिल रहा है, गैस नहीं मिल रहा है.” उसकी आवाज में बेचैनी साफ झलकती है. आसपास मौजूद लोग भी इस पल को अपने कैमरे में कैद करने लगते हैं.

हाथ हिलाकर दी दिलासा, फिर आया ट्विस्ट

वीडियो में दिख रहा शख्स भी युवक की ओर देखते हुए हाथ हिलाकर उसे दिलासा देता नजर आता है. यह सीन देखकर कई लोग इसे असली घटना समझ लेते हैं. लेकिन वीडियो के अंत में पता चलता है कि यह असली प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि उनका एक डुप्लीकेट है, जो रैली जैसे माहौल में नजर आ रहा था. यही ट्विस्ट इस वीडियो को और ज्यादा वायरल बना रहा है. कैमरा जैसे ही जूम करता है वीडियो की पोल खुल जाती है. जिसे यूजर्स असली पीएम समझ रहे थे असल में वो पीएम नरेंद्र मोदी का डुप्लीकेट निकलता है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आए. कुछ यूजर्स ने इसे मजेदार बताया, तो कुछ ने कहा कि ऐसे वीडियो भ्रम पैदा कर सकते हैं. वहीं कई लोगों ने युवक की बात को गंभीर मुद्दे से जोड़ते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याएं अक्सर इसी तरह सामने आती हैं. एक यूजर ने लिखा…ये नकली पीएम है, कुछ नहीं कर सकता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…असली पीएम तक अपनी आवाज पहुंचाओ तब भला होगा. वीडियो को Sattu Shaw नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है.

admin
Author: admin

और पढ़ें