चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का काम किया है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ सोमवार को खेले गए IPL मैच में उसने एक ऐसे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया, जिसने बेहद घटिया बॉलिंग कर उसे मैच हरवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. बता दें कि गुवाहाटी के मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम 19.4 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट हो गई. जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 12.1 ओवर में 2 विकेट पर 128 रन बनाते हुए 8 विकेट से यह मैच जीत लिया.
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मारी अपने पैरों पर कुल्हाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने तेज गेंदबाज मैट हेनरी को प्लेइंग इलेवन में मौका देकर अपने ही पैरो पर कुल्हाड़ी मारने का काम किया है. मैट हेनरी ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ इस IPL मैच के दौरान केवल 3 ओवर में 40 रन लुटा दिए. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पास वैसे भी राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ IPL मैच में डिफेंड करने के लिए महज 128 रन का लक्ष्य था. ऐसे में मैट हेनरी ने अपनी घटिया गेंदबाजी की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की परेशानी को डबल करने का काम किया है.
फ्लॉप खिलाड़ी ने CSK को मैच हरवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पास डिफेंड करने के लिए महज 128 रन का लक्ष्य था. इस हालात में उम्मीद थी कि अपनी खतरनाक स्विंग गेंदबाजी के लिए मशहूर न्यूजीलैंड के खूंखार तेज गेंदबाज मैट हेनरी कुछ करिश्मा करके दिखाएंगे, लेकिन उन्होंने 3 ओवर में 40 रन लुटा दिए और एक भी विकेट नहीं लिया. मैट हेनरी ने इस तरह अपनी लचर गेंदबाजी की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हार के गर्त में धकेलने का काम किया है. मैट हेनरी को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम ने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था.
राजस्थान रॉयल्स ने रचा इतिहास
रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है. सोमवार को राजस्थान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया. राजस्थान ने गेंदों के लिहाज से आईपीएल इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 128 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने सिर्फ 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. राजस्थान ने 47 गेंदें शेष रहते हुए आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की. इससे पहले, साल 2014 में राजस्थान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 42 गेंदें बाकी रहते हुए लक्ष्य को हासिल किया था.









