Search
Close this search box.

लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेट्रो पोस्टर केस में हाल ही में पकड़े गए मॉड्यूल के हैंडलर, लश्कर-ए-तैयबा  के आतंकी शबीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि शबीर अहमद लोन इस पूरे मॉड्यूल को संचालित कर रहा था और मेट्रो पोस्टर मामले में पकड़े गए आरोपियों से उसका सीधा संपर्क था. सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर नेटवर्क और साजिश के अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं.

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारत में लश्कर-ए-तैयबा के नए मॉड्यूल को खड़ा करने की तैयारी कर रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली बॉर्डर से उसको दबोचा गया है.

बता दें कि फरवरी में दिल्ली पुलिस के चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान में शबीर अहमद लोन का नाम बतौर लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल के संचालक के तौर पर सामने आया था. लोन मूल रूप से जम्मू कश्मीर का रहने वाला है, उसके बारे में कहा जाता है कि वह बांग्लादेश में रहता था.

admin
Author: admin

और पढ़ें