Search
Close this search box.

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, अब कौन होगा बांकीपुर से उम्मीदवार?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 नितिन नवीन ने बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा है. नितिन नवीन बांकीपुर सीट से विधायक थे. अब इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा है. संजय सरावगी आज (30 मार्च, 2026) बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार को इस्तीफे का कागजात सौंपेंगे. नितिन नवीन असम में हैं. चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं इसलिए वे खुद मौजूद नहीं हो सके.

राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद नितिन नवीन ने इस्तीफा दिया है. वे पटना की बांकीपुर सीट से विधायक थे. अब उनके इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट खाली हो गई है.

14 दिनों के अंदर छोड़नी होती है सदस्यता

कुछ दिनों पहले ही बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ था. सभी पांच सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों की जीत हुई थी. इसमें बीजेपी से एक प्रत्याशी नितिन नवीन भी थे. नितिन नवीन के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं. संविधान के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति राज्यसभा का सदस्य बनता है तो उसे 14 दिनों के अंदर अपनी राज्य की सदस्यता छोड़नी होती है.

बता दें कि बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पूर्ण रूप से आगे देश की सियासत में अपना योगदान देंगे. अब नितिन नवीन जल्द राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ भी लेंगे.

युवा मोर्चा से लेकर संगठन तक का अनुभव

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राजनीतिक अनुभव की बात करें तो पार्टी के युवा मोर्चा से लेकर संगठन तक उन्होंने लंबा काम किया है. इसके साथ ही नितिन नवीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चार बार के विधायक रह चुके हैं.

admin
Author: admin

और पढ़ें