Search
Close this search box.

Tonk News: मस्जिद में हैवानियत की हद पार! इमाम ने बाथरूम बंद कर कर्मचारी को जिंदा जलाया, आरोपी फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्थान स्थित टोंक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 19 मार्च को जिले के डिग्गी थाना क्षेत्र के कलमंडा गांव में मस्जिद के इमाम ने अपने ही कर्मचारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत जयपुर रेफर किया गया है, जबकि आरोपी इमाम वारदात के बाद फरार हो गया है.

इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. जानकारी के अनुसार मस्जिद में हाकिम के पद पर काम करने वाले पिनारा नाम के कर्मचारी को बाथरूम में बंद कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

घटना में घायल युवक करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

विवाद बना वारदात की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि इमाम और कर्मचारी के बीच एक दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने गुस्से में आकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद से आरोपी इमाम आबिद अब्दुल रशीद फरार है. एक दिन पहले ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद गुस्से में इमाम ने कर्मचारी को बाथरूम में बंद किया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी.

पुलिस जांच और इलाके में दहशत

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग इस अमानवीय कृत्य से स्तब्ध हैं. पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

admin
Author: admin

और पढ़ें