Search
Close this search box.

Parliament Session 2026 Live: लोकसभा सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और इससे संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की “चुप्पी” की कड़ी आलोचना की.

लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होने के बाद विपक्ष ने जमकर हंगामा किया जिसके चलते सदन की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित कर दी गई.

सपा सांसद अफजाल अंसारी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सदन में आकर जवाब दें. पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति से डर गए हैं. अगर बयान नहीं दे सकते तो इस्तीफा देकर विदेश मंत्री को ही प्रधानमंत्री बना दें.

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच संवाद और कूटनीति को आगे बढ़ाया जाना चाहिए. उन्होंने सोमवार को संसद के निचले सदन को संबोधित करते हुए यह बयान दिया.

admin
Author: admin

और पढ़ें