Search
Close this search box.

IPS अंशिका वर्मा संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई की बनेंगी दुल्हनिया, 29 मार्च को होगी शादी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से एक खुशखबरी सामने आई है. बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा और संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों आईपीएस अधिकारियों का विवाह 29 मार्च को राजस्थान के बाड़मेर में होगा. यह जिला कृष्ण कुमार बिश्नोई का गृह जिला है, इसलिए मुख्य विवाह समारोह वहीं आयोजित किया जाएगा.

गोरखपुर में साथ तैनाती के दौरान हुई पहचान

जानकारी के अनुसार अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई की पहले गोरखपुर में साथ तैनाती रही थी. इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत और पहचान का सिलसिला शुरू हुआ. समय के साथ यह रिश्ता और मजबूत हुआ और बाद में दोनों ने अपने परिवारों को इसके बारे में बताया. परिवारों की सहमति के बाद शादी तय कर दी गई.

परिवारों की मौजूदगी में होंगी रस्में

एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने भी अपनी शादी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अभी तक कोई औपचारिक रस्म नहीं हुई है. महीने के अंत में संभल में कुछ पारिवारिक कार्यक्रम और रस्में होंगी. इसके बाद मुख्य विवाह समारोह राजस्थान के बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दोनों परिवारों के करीबी लोग शामिल होंगे.

अंशिका वर्मा मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं और वर्ष 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 136वीं रैंक हासिल की थी. नोएडा के गलगोटिया कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की और दूसरे प्रयास में सफलता हासिल कर आईपीएस बनीं.

कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस

वहीं कृष्ण कुमार बिश्नोई वर्ष 2018 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 174वीं रैंक हासिल की थी. अपनी सख्त कार्यशैली और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के कारण वह अक्सर चर्चा में रहते हैं और पुलिस महकमे में उनकी अलग पहचान है.

दोनों अधिकारियों की शादी की खबर सामने आने के बाद पुलिस विभाग और उनके जानने वालों में खुशी का माहौल है. सोशल मीडिया पर भी लोग इस जोड़ी को बधाई दे रहे हैं और उनके खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना कर रहे हैं.

यह शादी पुलिस महकमे के लिए भी खास मानी जा रही है, क्योंकि दो युवा आईपीएस अधिकारी अब जीवन के नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं.

admin
Author: admin

और पढ़ें