Search
Close this search box.

दिल्ली पुलिस के DCP बोले- ‘लॉरेंस बिश्नोई साहब’, जन सुराज ने कहा- ‘ये तो…’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली पुलिस के डीसीपी अभिषेक धानिया के एक बयान पर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की प्रतिक्रिया आई है. दरअसल डीसीपी अभिषेक धानिया दिल्ली फायरिंग मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को ‘साहब’ कह दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पर तमाम रिएक्शन आ रहे हैं. जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने इस पर चुटकी ली है.

कुमार सौरभ ने अपने एक्स पर लिखा है, “सिर्फ लॉरेंस विश्नोई साहब… ये तो ज्यादती है! तृतीय वर्ष प्रशिक्षित, प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय जनता पार्टी और गृह मंत्री अमित शाह के आंख के तारे, परम दुलारे ‘माननीय व आदरणीय श्री लॉरेंस विश्नोई साहब’ बोलना चाहिए हुजूर! खूंखार गैंगस्टर “साहब” और सरकार की नीतियों का विरोध जो करे वो युवा (Gen Z) अनार्किस्ट (अराजकतावादी) है… इन्हें ‘टाइगर श्रॉफ’ क्या किसी को गोली मारने का अधिकार है.”

फिर से चर्चा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग

बता दें कि फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार चर्चा में है. बीते रविवार की शाम दिल्ली में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है. इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. इस घटना पर भी तमाम दलों की ओर से प्रतिक्रियाए आ रही हैं.

मुंबई की घटना को लेकर RJD सांसद मनोज झा कहते हैं, “किसी ने (इस फायरिंग की) जिम्मेदारी ली है, और यह जिम्मेदारी गुजरात की एक जेल से तय हुई है… जहां वह व्यक्ति मौजूद है और तमाम तरह की VIP सुविधाओं का आनंद ले रहा है. इससे साफ पता चलता है कि कानून का राज कहीं भी नहीं है… जिनकी निगरानी में यह सब हो रहा है, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए… लोग डर के साये में जी रहे हैं.”

admin
Author: admin