प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर बेंजामिन नेतन्याहू ने उनको गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. पीएम मोदी की 9 साल बाद दूसरी इजरायल यात्रा है. इजरायल पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से किए गए स्वागत से सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि द्विपक्षीय चर्चाओं और भारत और इजरायल की दोस्ती को मजबूत करने के लिए बेहतर रिजल्ट निकलेंगे.
पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘इजराइल पहुंच गया… प्रधानमंत्री नेतन्याहू और श्रीमती नेतन्याहू द्वारा हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत किए जाने से मैं अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहा हूं/ मैं द्विपक्षीय चर्चाओं और भारत-इजराइल मित्रता को मजबूत करने वाले सार्थक परिणामों की आशा करता हूं.’
प्रधानमंत्री बुधवार (25 फरवरी) सुबह इजरायल के लिए रवाना हुए और करीब 4.30 बजे तेल अवीव पहुंचे. जहां इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.









