Search
Close this search box.

‘कृषि उत्तपादन में यूपी नंबर वन’, विधानसभा में बजट पेश करते हुए बोले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा प्रदेश का सर्वागीण विकास हुआ है. 6 करोड़ लोगों को गरीबी से ऊपर उठाने में सफल हुए हैं. प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 9 हजार 844 रुपए हुई है, जो वर्ष 2016-17 में 54 हजार 564 रुपये थी. यह 1 लाख 20 हजार रुपए होने का अनुमान है. बेरोजगारी की दर 2.24 प्रतिशत रह गई है. 29वें से 18वें स्थान पर इंडेक्स रैंकिंग हो गई है.

यूपी सरकार का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कृषि उत्तपादन में यूपी नंबर वन हैं और यूपी में तेजी से निवेश बढ़ रहा है.

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि साल 2025-2026 में प्रति व्यक्ति आय 1,20,000 रूपये  होने का अनुमान है. प्रदेश में हम लगभग 06 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाने में सफल हुए हैं. बेरोजगारी की दर 2.24 प्रतिशत रह गई है.

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हमारी सरकार के पिछले और वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि चाहे वह कानून व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण हो, अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार हो, औद्योगिक निवेश हो, रोजगार सृजन हो, महिलाओं का सशक्तीकरण हो, युवाओं का कौशल संवर्धन हो, किसानों की खुशहाली हो, गरीबी उन्मूलन हो.

admin
Author: admin

और पढ़ें