Search
Close this search box.

यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा, बोले- ‘इसको लेकर भ्रम…’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बीच यूपी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का चुनाव को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि यूपी में पंचायत चुनाव अपने सही समय पर होंगे, इसलिए इसे लेकर भ्रम की स्थिति पैदा करने की जरूरत नहीं है. वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला किया.

ओम प्रकाश राजभर जौनपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर ये बयान दिया है. राजभर ने दावा किया कि यूपी में निश्चित समय सीमा के अंदर ही पंचायत चुनाव होंगे. इन चुनाव को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा करने की आवश्यकता नहीं है.

पंचायत चुनाव पर राजभर का बड़ा बयान

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर एसआईआर की वजह से भ्रम हो रहा है, इसके बाद आगे बोर्ड परीक्षाएं हैं और फिर जनगणना का ऐलान है, इन सारी परिस्थितियों के कारण ही भ्रम पैदा हो रहा है लेकिन, पंचायत चुनाव उत्तर प्रदेश में अपने समय पर होंगे.

राजभर ने इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) का वोट काटे जाने के आरोप पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि असली पीडीए हम हैं. अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं होना चाहिए था, उनकी जगह शिवपाल यादव को अध्यक्ष बनना चाहिए था.

चुनाव आयोग ने भी जारी किए निर्देश

बता दें कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों पंचायत चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जु़टे हुए हैं. प्रदेश में इस साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं. चुनाव आयोग ने भी इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारियों को सूचनाओं में विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं. ताकि आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सके.  चुनाव आयोग के निर्देशों के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है.

admin
Author: admin

और पढ़ें