Search
Close this search box.

Pakistan Blast: इस्लामाबाद धमाके में 15 लोगों की मौत, जुमे की नमाज के दौरान हुआ ब्लास्ट; राजधानी में इमरजेंसी घोषित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ब्लास्ट हो गया है. इस्लामाबाद के इमाम बारगाह में ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इमाम बारगाह फेडरल कैपिटल के शहजाद टाउन इलाके में स्थित है. इमाम बारगाह का नाम तेरलाई इमाम बारगाह है.

पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गए हैं. इस्लामाबाद में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. बता दें, मृतकों का आंकड़ा पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से सामने आए हैं.

धमाके की वजह तलाश करने की कोशिश

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच एजेंसियों ने सबूतों को तलाश रही है. अभी तक धमाके की वजह सामने नहीं आई है. धमाके की वजह जानने की कोशिश की जा रही है. पुलिस तलाश रही है कि आखिर विस्फोट कैसे और किन हालात में हुआ है.

हमले की प्रकृति की जांच हो रही है

इस्लामबाद पुलिस के प्रवक्ता ताकी जवाद ने कहा था कि धमाके की प्रकृति का पता लगाना अभी जल्दबाजी होगी. फोरेंसिक टीमों को यह तय करना होगा कि हमला आत्मघाती था या फिर प्लांट किया गया हुआ. पुलिस का कहना है कि ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों के 1,122 जवान मौके पर पहुंच गए हैं.

admin
Author: admin

और पढ़ें