Search
Close this search box.

‘जो गुरु का अपमान करेगा नरक में गिरेगा’, शंकराचार्य के समर्थन में आई कांग्रेस ने लगाया पोस्टर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य को लेकर शुरू हुए विवाद पर सियासत भी तेज हो गई हैं. लखनऊ में कांग्रेस पार्टी शंकराचार्य के समर्थन में आ गई है. पार्टी के दफ्तर के बाहर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें मौनी अमावस्या के दिन उनके बटुकों के साथ हुई मारपीट को दिखाया गया है.

लखनऊ में कांग्रेस पार्टी के दफ्तर के बाहर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्नरानंद के समर्थन में होर्डिंग लगाया गया है. ये होर्डिंग भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अयोध्या विधानसभा से जुड़े नेता शरद शुक्ला ने लगाया है. इसमें मौनी अमावस्या स्नान पर्व के लिए जा रहे शंकराचार्य और पुलिस प्रशासन के साथ हुए विवाद को दिखाया गया है.

कांग्रेस पार्टी दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर

पोस्टर के एक तरफ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तस्वीर है और दूसरी तरफ कथित रूप से छोटे ब्राह्मणों की शिखा खींचे जाने की तस्वीर लगाई गई है. जिसमें बटुक हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिख रहा है. इस पोस्टर में श्रीरामचरितमानस की चौपाई ‘जाको प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहले हर लेही’ का उल्लेख करते हुए पूरे प्रकरण पर सवाल खड़े किए गए हैं.

बटुक की चोटी खींचने लगी तस्वीर लगाई

इन पंक्तियों का अर्थ है कि जिस व्यक्ति को भगवान बहुत बड़ा, असहनीय दुख देना चाहते हैं उसकी समझ-बूझ पहले ही छीन लेते हैं ताकि वो गलत निर्णय लेकर अपने दुख का कारण स्वयं ही बन जाएं. इसके साथ ही शंकराचार्य के साथ लिखा गया है कि ‘जो गुरु या वेदाचार्य का अपमान करता है वो भयानक नरक में गिरता है.’

इस पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया गया है. इससे पहले समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर भी शंकराचार्य के समर्थन में पोस्टर लगाए थे. बता दें कि सपा और कांग्रेस पार्टी खुलकर इस विवाद में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन कर रहे हैं.

admin
Author: admin

और पढ़ें