Search
Close this search box.

Bombay High Court Recruitment: बॉम्बे हाई कोर्ट में क्लर्क और स्टेनो सहित 2381 पदों पर भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

अगर आप हाई कोर्ट में नौकरी करने का सपना देखते हैं, तो ये मौका बिल्कुल हाथ से न जाने दें बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2381 पदों के लिए भर्तियां शुरू कर दी हैं ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे और 5 जनवरी 2026 तक चलेंगे इस बार भर्ती में सबसे ज़्यादा पद क्लर्क और चपरासी के हैं, इसलिए योग्यता के हिसाब से सभी वर्ग के लोगों के लिए अच्छा अवसर है.

बॉम्बे हाईकोर्टने 2381 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है इसमें क्लर्क स्टेनोग्राफर ड्राइवर और चपरासी जैसे कई पद शामिल हैं आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 5 जनवरी 2026 तक चलेगी इसलिए हाई कोर्ट में नौकरी चाहने वालों के लिए यह बढ़िया मौका है इस बार सबसे ज्यादा पद क्लर्क और चपरासी के हैं.

कुल 2381 पदों में क्लर्क के 1382 चपरासी हमाल फराश के 887 ड्राइवर के 37 और स्टेनोग्राफर लोअर ग्रेड और हायर ग्रेड के कुल 75 पद हैं ये भर्तियां महाराष्ट्र के अलग अलग जिलों के लिए की जाएगी.

योग्यता के अनुसार क्लर्क और स्टेनोग्राफर के लिए ग्रेजुएशन कंप्यूटर नॉलेज और टाइपिंग की जरूरत है ड्राइवर के लिए 10वीं पास होना और वैध लाइसेंस जरूरी है चपरासी हमाल जैसे पदों के लिए भी 10वीं पास योग्यता मानी गई है.

उम्र सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 से 38 साल है जबकि आरक्षित वर्गों को नियम के अनुसार छूट मिलेगी चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा टाइपिंग टेस्ट शॉर्टहैंड टेस्ट ड्राइविंग टेस्ट या इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं यह पद के अनुसार बदलता है

आवेदन शुल्क सामान्य ओबीसी वर्ग के लिए लगभग 100 से 200 रुपये तक है जबकि एससी एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी आवेदन के लिए आधार कार्ड फोटो शैक्षिक प्रमाणपत्र जाति प्रमाणपत्र ड्राइवर के लिए लाइसेंस और क्लर्क स्टेनो के लिए टाइपिंग या कंप्यूटर सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे.

Bombay High Court में अलग-अलग पदों के लिए वेतन इस प्रकार है क्लर्क और ड्राइवर के लिए 29,200 से 92,300 रुपये स्टेनोग्राफर लोअर ग्रेड के लिए 49,100 से 1,55,800 रुपये स्टेनोग्राफर हायर ग्रेड के लिए 56,100 से 1,77,500 रुपये जबकि चपरासी हमाल फराश के लिए 16,600 से 52,500 रुपये है यह वेतन बेसिक सैलरी है इसके अलावा हाउस रेंट अलाउंस और डीए जैसे भत्ते भी मिलेंगे जिससे कुल इन-हैंड सैलरी थोड़ा और बढ़ जाएगी.

आवेदन करने के लिए bombayhighcourt.nic.in वेबसाइट पर जाकर भर्ती सेक्शन में अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना है फॉर्म भरना है दस्तावेज अपलोड करने हैं शुल्क जमा करना है और फिर फॉर्म सबमिट करके उसकी कॉपी सुरक्षित रखनी है.

admin
Author: admin

और पढ़ें