Search
Close this search box.

‘2.5 करोड़ दो नहीं तो…’, फिरोजपुर के कारोबारी को खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और गोल्डी बराड़ की धमकी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और गोल्डी बराड़ ने फिरोजपुर के एक कारोबारी को धमकी भरा लेटर भेजा है. कथित तौर पर रिंदा और गोल्डी बराड़ द्वारा भेजे गए लेटर में 2.5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि फिरोजपुर के कारोबारी वरिंदर पाल सिंह को धमकी भरा पत्र और मैसेज मिला है. इसमें 2.5 रुपये की फिरौती देने की मांग की गई है. इतना ही नहीं लेटर में लिखा है कि फिरौती न देने पर अंजाम भुगतना होगा.

गोल्डी बराड़ का नाम फिरौती के इस मामले में ऐसे वक्त पर आया जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने चंडीगढ़ में जबरन वसूली और गोलीबारी मामले में भगोड़े गैंगस्टर और आतंकी गोल्डी बराड़ और उसके एक साथी पर इनाम का ऐलान किया था. NIA ने गोल्डी की जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है.

कौन है गोल्डी?

गोल्डी बराड़ का जन्म पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में हुआ था. गोल्डी बराड़ के पिता पुलिस में तैनात थे. गोल्डी पऱ फिरौती, हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि गोल्डी बराड़ ने अपने चचेरे भाई की हत्या के बाद अपराध का रास्ता चुना और कई गैंगस्टर्स के संपर्क में आया. इसके बाद वह कनाडा के खालिस्तानी आतंकवादी समूह बब्बर खालसा से जुड़ा. केंद्रीय मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसर गोल्डी बराड़ शार्प-शूटरों की आपूर्ति के अलावा सीमा पार से गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी के अलावा हत्या करने के सभी सामानों की आपूर्ति करता था.

इंटरपोल सेक्रेटेरिएट जनरल (आईपीएसजी), फ्रांस की ओर से गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका था. उसके खिलाफ 15 जून 2022 को लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था. इसके बाद 12 दिसंबर 2022 को गोल्डी बराड़ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था.

गोल्डी बराड़ साल 2023 में कनाडा के मोस्ट वांटेड की लिस्ट में 15 वें स्थान पर था. उसे हत्या, हत्या की साजिश, हथियार तस्करी के लिए पुलिस खोज रही थी.

admin
Author: admin

और पढ़ें

Bhutan Glacial Lake Burst: भूतानमध्येही ‘नेपाळी’ थरकाप! हिमनदीचे सरोवर फुटताच प्रचंड विध्वंस, महामार्ग आणि रस्ते उखडले, प्रसिद्ध गरम पाण्याचा झरा सुद्धा वाहून गेला, भारतात बंगाल आणि आसाममध्ये पुराचा इशारा

Bhutan Glacial Lake Burst: भूतानमध्येही ‘नेपाळी’ थरकाप! हिमनदीचे सरोवर फुटताच प्रचंड विध्वंस, महामार्ग आणि रस्ते उखडले, प्रसिद्ध गरम पाण्याचा झरा सुद्धा वाहून गेला, भारतात बंगाल आणि आसाममध्ये पुराचा इशारा