देश
Sam Pitroda: ‘ईस्ट के लोग चीन और साउथ के लोग अफ्रीकन लगते हैं’, सैम पित्रोदा का एक और विवादित बयान
![](https://i0.wp.com/merabharatsamachar.com/wp-content/uploads/2024/05/ac42b192569833a-f28d54e1c0b0-copy-jpg.webp?resize=720%2C405&ssl=1)
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक बार ऐसा बयान दिया, जिसके बाद सियासी घमासान तेज हो गया. सैम पित्रोदा ने कहा, भारत में ईस्ट के लोग चीन जैसे और साउथ के लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं. पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है.
दरअसल, सैम पित्रोदा ने कहा, हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं. यहां पूर्व के लोग चीन जैसे, पश्चिम के लोग अरब जैसे, उत्तर के लोग शायद गोरों जैसे और दक्षिण के लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं.