वारिस पंजाब दे के चीफ और खालिस्तान समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) अभी भी फरार चल रहा है और पुलिस लगातार उसके करीबियों पर शिकंजा कस रही है. अब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और पुलिस ने अमृपाल सिंह के सहयोगी पपलप्रीत (Papalpreet) को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में पपलप्रीत को गिरफ्तार किया गया है.








