Search
Close this search box.

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का किया परीक्षण, दो हजार किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेदने में सक्षम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत ने शुक्रवार (21 अक्टूबर) को देश में ही विकसित नयी पीढ़ी की मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि प्राइम’ का ओडिशा (Odisha) के तट से सफल परीक्षण किया. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मिसाइल एपीजे अब्दुल कलाम आयलैंड स्थित सचल लांचर से सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर दागी गई. सूत्रों ने बताया कि ठोस ईंधन युक्त मिसाइल ने तय सभी मानकों को परीक्षण के दौरान प्राप्त किया.

अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल के पूरे रास्ते की निगरानी राडार से की गई और दूरमापी उपकरण विभिन्न स्थानों पर लगाए गए थे. उन्होंने बताया कि यह मिसाइल एक हजार से दो हजार किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकती है. सूत्रों ने बताया कि इस मिसाइल का पिछला परीक्षण गत 18 दिसंबर को एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड से ही किया गया था, जो सफल रहा था.

पहले भी हुए दो परीक्षण

अधिकारियों ने कहा कि यह मिसाइल स्वदेशी अग्नि मिसाइल का अपग्रेड वर्जन है. इस मिसाइल परीक्षण के दौरान अपनी अधिकतम रेंज पर सटीक निशाने पर फायर किया. इससे पहले इस मिसाइल के दो परीक्षण हुए थे. यह इसका तीसरा परीक्षण था, जिसमें यह खरी उतरी है. अग्नि प्राइम डबल स्टेज और सॉलि़ड फ्यूल पर आधारित मिसाइल है. इसको एडवांस रिंग लेजर गैरोंस्कोप पर आधारित नेविगेशन सिस्टम द्वारा निर्देशित किया जाता है. इसका गाइडेड सिस्टम इलेक्ट्रो मैकेनिकल एक्यूटर से पूरी तरह से लैस है.

admin
Author: admin

और पढ़ें