Search
Close this search box.

नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में अधिक ऊंचाई पर स्थित एक एविएशन हब पर उतरते समय दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. नेपाली अधिकारियों के मुताबिक माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार (3 नवंबर) को सुबह ये हादसा हुआ है, जब फेरिचे में लैंडिंग के दौरान 2 हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए.

नेपाल की पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. हिमालयी देश की पुलिस ने बताया कि यह घटना राजधानी काठमांडू से 250 किमी दूर सोलुखुम्बु के एक हेलीपोर्ट पर हुई. इस टक्कर का एक कथित वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

admin
Author: admin

और पढ़ें