Search
Close this search box.

TMC के बागी MP को SC ने भेजा नोटिस, कल्याण बनर्जी बोले – ‘अगला नंबर…’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पार्टी के 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी करने के बाद बड़ा बयान दिया है. कल्याण बनर्जी ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है. सांसदों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है. इसके बाद अगला नंबर बागी विधायकों का होगा.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की तरफ से दाखिल की गई याचिका पर मंगलवार (25 अगस्त, 2026) को सुनवाई के बाद TMC को छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल होने वाले 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी कर दिया है. जिसके बाद अब पार्टी ने अपने अगले कदम के बारे में भी संकेत दे दिए हैं.

सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई पर बोले कल्याण बनर्जी

टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘अभिषेक बनर्जी ने अनुच्छेद 32 के तहत जो याचिका दाखिल की थी, उसमें नई पार्टी NCPI बनाने के बाद दलबदल करने की वजह से अयोग्य ठहराए गए 20 बागी सांसदों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है. इस मामले में अब सुनवाई होगी. यह सिर्फ अभी शुरुआत है. हमने पहले सांसदों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके बाद अगला नंबर बागी विधायकों का होगा. देखते हैं कि बाजू में कितना जोर है, वो भी देखेंगे.’

लोकसभा स्पीकर ने 20 बागी सांसदों से मांगा जवाब- तुषार मेहता

सर्वोच्च अदालत में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई के बाद बागी सांसदों के खिलाफ नोटिस जारी किया है. अदालत में कल्याण बनर्जी अभिषेक बनर्जी की तरफ से पैरवी कर रहे थे, जबकि सॉलिसिटर जनरल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की तरफ पेश हुए हैं.

मेहता ने अदालत को बताया कि लोकसभा स्पीकर ने मामले में पहले ही अपनी कार्रवाई की शुरुआत कर दी है. इसके साथ ही, स्पीकर ओम बिरला ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों से इस मामले में जवाब भी मांगा है. हालांकि, तीन जजों की बेंच में शामिल जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने टिप्पणी करते हुए कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे अधिकारियों को समय पर अपना फैसला लेना चाहिए.

admin
Author: admin

और पढ़ें