Search
Close this search box.

कुवैत-बहरीन में US को भारी नुकसान, ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, उड़ाए अरबों के पैट्रियट और HIMARS सिस्टम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष अब पूरे मिडिल ईस्ट को अपनी चपेट में लेते हुए एक पूर्ण क्षेत्रीय युद्ध में बदल चुका है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका के खिलाफ ‘आंख के बदले आंख’ की रणनीति अपनाते हुए बहरीन, जॉर्डन और कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों (US Military Bases) पर बैलिस्टिक मिसाइलों और सुसाइड ड्रोनों से भीषण हमला किया है.

ईरान का दावा है कि यह विनाशकारी कार्रवाई उसके तटीय ठिकानों पर हुए अमेरिकी हमलों का करारा जवाब है और इसे तीन अलग-अलग फेजों (Phases) में अंजाम दिया गया है. IRGC के मुताबिक, उन्होंने जॉर्डन स्थित प्रिंस हसन एयर बेस को निशाना बनाया. इस हमले में अमेरिकी सेना के फ्यूल टैंक और गोला-बारूद के डिपो में भीषण आग लग गई. हालांकि, जॉर्डन ने दावा किया है कि उसने ईरान की चार मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया.

बहरीन में स्थित शेख ईसा एयरबेस पर ईरान ने कई मिसाइलें दागीं. IRGC के आधिकारिक बयान के अनुसार, इस हमले में अमेरिकी हेलीकॉप्टर मेंटेनेंस साइट्स, एक P-8 एयरक्राफ्ट हैंगर और अमेरिकी ड्रोन कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर को भारी नुकसान पहुंचा है. ईरान की एयरोस्पेस फोर्स ने कुवैत के अली अल-सलेम एयर बेस पर हमला कर अमेरिकी सेना के सबसे एडवांस्ड पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम और फ्यूल टैंकों को पूरी तरह नष्ट करने का दावा किया है. इसके साथ ही कुवैत के अहमद अल-जबर एयर बेस पर लगे एक रणनीतिक FPS रडार सिस्टम को भी मलबे में तब्दील कर दिया गया है.

होर्मुज हमारा इलाका है: ईरान

इन भीषण हमलों के बाद सोमवार को अमेरिका और ईरान दोनों ने ही दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण समुद्री लाइफलाइन होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया है. इस गतिरोध ने दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने के लिए चल रही 60 दिनों की अंतरिम शांति वार्ता को पूरी तरह खटाई में डाल दिया है. अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने घोषणा की है कि उनके नए दौर के हमले पूरे हो चुके हैं, जिसमें उन्होंने ईरान की दर्जनों एयर डिफेंस साइट्स, रडार, मिसाइल डिपो और लड़ाकू नावों को नष्ट कर दिया है.

पेंटागन ने कड़े शब्दों में कहा कि होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक व्यापार के लिए एक आवश्यक समुद्री कॉरिडोर है और इस पर ईरान का कोई एकाधिकार या कंट्रोल नहीं है. अमेरिकी बयान को सिरे से खारिज करते हुए ईरान की पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड ने पलटवार किया. होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह हमारा इलाका है. हम दुनिया के दूसरे कोने से आई एक बदमाश और बच्चों को मारने वाली अमेरिकी सेना को अपने जलमार्ग में अवैध दखलअंदाजी जारी रखने की इजाजत बिल्कुल नहीं देंगे.

बहरीन में गूंजे सायरन, ओमान ने ईरानी राजनयिक को किया तलब

ईरान के इस बड़े पलटवार के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में दहशत का माहौल है. सोमवार को अमेरिकी नौसेना के 5वें फ्लीट (US Navy 5th Fleet) के मुख्यालय बहरीन में दो बार मिसाइल अलर्ट के सायरन गूंज उठे. वहीं, कुवैत के एयर डिफेंस सिस्टम भी लगातार आसमान में फायरिंग करते देखे गए. ईरानी मीडिया ने भी स्वीकार किया है कि अमेरिकी एयरस्ट्राइक के कारण उनकी धरती पर कई जगहों पर बड़े धमाके हुए हैं, जिसमें कम से कम एक नागरिक की मौत हुई है.

इस बीच, हमेशा अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले ओमान के तट के पास भी एक कंटेनर शिप पर हमला हुआ है. इससे नाराज होकर ओमान सरकार ने कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए ईरानी राजनयिक को तलब किया है. वैश्विक नेताओं को डर है कि अगर यह तनाव नहीं रुका, तो दुनिया एक विनाशकारी ऊर्जा संकट की ओर बढ़ जाएगी.

admin
Author: admin

और पढ़ें