Search
Close this search box.

चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट सूत्रों से ट्रस्ट की आगामी बैठक के बायलॉज से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक 6 जुलाई को होगी. सूत्रों के अनुसार महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर अंतिम निर्णय ट्रस्ट के बायलॉज के अनुसार वोटिंग से होगा. दोनों को इस्तीफा स्वीकार करने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी होगा.

ट्रस्ट के बायलॉज में किसी पदाधिकारी को सिर्फ उसके पद एवं दायित्व से मुक्त करने का प्रावधान है. यदि चंपत राय को महासचिव पद से और अनिल मिश्रा को हटाया भी जाता है तो वे ट्रस्ट के आजीवन सदस्य बने रहेंगे. यही व्यवस्था अन्य पदाधिकारियों पर भी लागू होती है. वर्तमान में ट्रस्ट के 14 सदस्यों में से दो सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं. ऐसे में बैठक में 12 ट्रस्टियों की राय ली जाएगी.

ट्रस्ट ने दी थी यह जानकारी

बता दें कि चंपत राय और अनिल मिश्रा ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बाद इस्तीफा दे दिया था. ट्रस्ट ने कहा कि वह समस्त रामभक्तों के प्रतिनिधि के रूप में मामले की न्यायपूर्ण जांच और श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.ट्रस्ट ने बताया कि उसके महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्र से त्यागपत्र प्राप्त हो गए हैं. इन त्यागपत्रों पर ट्रस्ट की आगामी बैठक में विचार किया जाएगा.

चंपत राय के परिवार ने खारिज किए आरोप

राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी के मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के समर्थन में उनके परिजन और स्थानीय लोग सामने आए हैं. उन्होंने चंपत राय पर लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया और कहा कि उनका जीवन हमेशा सादगी, ईमानदारी और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा है. उनका कहना है कि चंपत राय को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.c

admin
Author: admin

और पढ़ें