Search
Close this search box.

दिल्ली में मॉनसून ने दी दस्तक, कई इलाकों में झमाझम बारिश; उमस भरी गर्मी से मिली राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजधानी दिल्ली में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है, इस साल मानसून 2 जुलाई को दिल्ली पहुंचा, जबकि इसकी सामान्य आने की तारीख 27 जून मानी जाती है. इस तरह इस बार मानसून निर्धारित समय से 5 दिन की देरी से पहुंचा है.

हालांकि मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 25 सालों में मानसून के आगमन की तारीख हर साल अलग-अलग रही है. रिकॉर्ड के मुताबिक साल 2008 में मानसून सबसे पहले 15 जून को दिल्ली पहुंचा था, जबकि साल 2002 में सबसे अधिक देरी हुई थी और मानसून 19 जुलाई को आया था. ऐसे में इस बार की 5 दिन की देरी को असामान्य नहीं माना जा रहा है.

दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश

मानसून की एंट्री के साथ ही दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 20 मिमी बारिश तुगलकाबाद में रिकॉर्ड की गई, जबकि छतरपुर में 18.5 मिमी वर्षा हुई. इसके अलावा सफदरजंग, लोधी रोड, मेहरौली, मयूर विहार और जनकपुरी सहित कई इलाकों में भी बारिश हुई. हालांकि कुछ क्षेत्रों में बारिश बेहद कम या नहीं के बराबर रही.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है. इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

बता दें कि मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में पहुंचने की संभावना है.

आईएमडी ने यह भी जानकारी दी कि बुधवार को मानसून ने उत्तर अरब सागर और गुजरात के अधिकांश इलाकों में आगे बढ़ते हुए पूरे दमन और दीव को कवर कर लिया. इसके अलावा यह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के शेष क्षेत्रों, पूरे जम्मू-कश्मीर तथा हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों तक पहुंच चुका है.

admin
Author: admin

और पढ़ें