Search
Close this search box.

राज्यसभा में बढ़ा NDA का कद, BJP बहुमत के दरवाजे पर! AAP सांसदों से बदला पूरा समीकरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्यसभा में सियासी गणित तेजी से बदलता नजर आ रहा है. आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के दावे के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ताकत बढ़कर 145 तक पहुंच गई है. हालांकि यह बढ़त महत्वपूर्ण है, लेकिन NDA अभी भी दो-तिहाई बहुमत से दूर है. राज्यसभा की कुल प्रभावी सदस्य संख्या 244 है, जिसमें दो-तिहाई बहुमत के लिए 163 सांसदों की जरूरत होती है. इस हिसाब से NDA अभी भी 18 सांसद पीछे है.

BJP की स्थिति हुई मजबूत

इन राजनीतिक उथल-पुथल के बाद BJP की अपनी संख्या भी बढ़ती दिखाई दे रही है. यदि AAP से आए सात सांसदों का विलय औपचारिक रूप से मंजूर हो जाता है, तो BJP के पास राज्यसभा में कुल 113 सदस्य हो जाएंगे, जबकि अभी यह संख्या 106 है. यह बदलाव BJP को अपर सदन में पहले से कहीं ज्यादा मजबूत स्थिति में ला खड़ा करता है, जहां अब तक उसे सहयोगी दलों पर काफी निर्भर रहना पड़ता था.

साधारण बहुमत से बस एक कदम दूर

राज्यसभा में साधारण बहुमत के लिए 123 सांसदों का समर्थन जरूरी होता है. BJP यदि सात नामांकित और दो निर्दलीय सांसदों का समर्थन जोड़ लेती है, तो उसका आंकड़ा 122 तक पहुंच सकता है. यानी पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल करने से महज एक कदम दूर रह जाएगी. यह स्थिति भविष्य की विधायी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है.

admin
Author: admin

और पढ़ें