Search
Close this search box.

महाराष्ट्र की राह पर यूपी में भी AIMIM! इस बयान से मच सकता है हंगामा, कहा- एक दिन आएगा जब…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है. पक्ष-विपक्ष की ओर से लगातार बयानबाजी जारी है. इस बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की ओर से बड़ा बयान सामने है. पार्टी के पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद ने कहा कि एआईएमआईएम नकाब वाली महिला को मुख्यमंत्री बनाएगी.

इसरार अहमद पूर्वांचल अध्यक्ष AIMIM ने कहा कि लोकसभा में मुस्लिमों को बेवकूफ बनाने के लिए अखिलेश यादव ने मुस्लिम महिला आरक्षण की बात की. देश में न सिर्फ अखिलेश बल्कि किसी भी दल ने महिला सीएम बनाने की बात नहीं की, लेकिन AIMIM ही नकाब वाली महिला को सीएम बनाने की बात करती है.

अब यूपी में भी जीत कर आएंगी नकाब वाली महिला

AIMIM पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद ने कहा कि महाराष्ट्र में नकाब वाली महिला नगर पालिका चुनाव जीत कर आई, अब यूपी में भी जीत कर आएंगी. उन्होंने कहा कि नकाब वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री बनाने की बात करती है.

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

एआईएमआईएम पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद ने सपा चीफ अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव समेत अन्य प्रमुख दलों ने मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण की बात सिर्फ वोटों के लिए की, लेकिन उनके व्यवहार में इसका सबत नहीं दिखता.

उन्होने आगे कहा कि एआईएमआईएम ही इकलौती ऐसी पार्टी है जो बुर्का और नकाब पहनने वाली महिला को मुख्यमंत्री बनाने की खुलकर वकालत कर रही है. देश में कोई भी पार्टी मुस्लिम महिला को मुख्यमंत्री बनाने की बात नहीं कर रही, लेकिन हम इस मुद्दे पर स्पष्ट रूप से आगे बढ़ते जा रहे हैं.

महाराष्ट्र चुनाव का किया जिक्र

हाल ही में हुए महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में नकाब वाली महिलाएं पार्टी से जीती हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि यूपी में ऐसी महिलाएं पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी और सीएम के पद तक पहुंच सकती हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. सभी दलों की ओर से चुनावी बिगुल बजा दिया गया है.

admin
Author: admin

और पढ़ें