Search
Close this search box.

सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये, बेरोजगारों को पॉकेट मनी… बंगाल में ममता बनर्जी ने जारी किया घोषणा पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सीएम ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) का मेनिफेस्टो जारी किया. टीएमसी ने ‘लक्ष्मी भंडार’ स्कीम के तहत, जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये और SC/ST को हर महीने 1,700 रुपये देने का ऐलान किया है. सीएम ममता बनर्जी ने कहा, जो युवा बेरोजगार हैं उन्हें हर महीने 1,500 रुपये पॉकेट मनी के तौर पर मिलेंगे. बंगाल इंडस्ट्री के लिए एक डेस्टिनेशन है. हम MSME में नंबर वन हैं. MSME के ​​तहत 1.5 करोड़ कर्मचारी काम करते हैं. बंगाल में लेदर इंडस्ट्री सबसे बड़ी है.’

टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने कहा, ‘हम ‘दुआरे चिकित्सा’ (घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं) शुरू करेंगे. हम इसे हर बूथ पर शुरू करेंगे, हम ‘दुआरे चिकित्सा’ कैंप लगाएंगे. हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग सुविधाओं के साथ मॉडर्न बनाया जाएगा. आने वाले दिनों में हम 7-8 नए जिले, ब्लॉक, यहां तक ​​कि नई नगर पालिकाएं भी बनाएंगे.’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि बंगाल को बचाने के लिए एकजुट होकर BJP के खिलाफ लड़ें. अगर सेंट्रल एजेंसियां ​​आपको डराने की कोशिश कर रही हैं, तो डरें नहीं. अगर वे आपको पैसे देने की कोशिश कर रहे हैं, तो न लें. वे बॉर्डर इलाकों से पैसा और हथियार, माफिया लाते हैं, यहां अशांति और दंगे कराने की कोशिश कर रहे हैं. मैं बांटने वाली राजनीति नहीं कर रही हूं. हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब एक जैसे हैं.’

admin
Author: admin

और पढ़ें