दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-121 को शनिवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लाना पड़ा. उड़ान के दौरान इंजन में समस्या आने की सूचना मिली, जिसके बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को जानकारी दी.
सुबह करीब 6:35 बजे फ्लाइट के लिए फुल इमरजेंसी घोषित की गई. पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लाने का फैसला किया.
बोइंग 737 विमान में 155 लोग थे सवार
स्पाइसजेट का यह विमान बोइंग 737 था. इसमें कुल 155 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे. एयर रिटर्न के बाद सुबह करीब 6:45 बजे रनवे 28 पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.
एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम अलर्ट
लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और मेडिकल टीम को अलर्ट पर रखा गया था. सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम पहले से कर लिए गए थे. लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. एयरलाइन के अनुसार, विमान को तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है. प्रभावित यात्रियों के लिए दूसरी उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है.
एयर एंबुलेंस हुई दुर्घटनाग्रस्त
इससे पहले झारखंड के रांची से सात लोगों को दिल्ली ले जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार को चतरा जिले के सिमरिया के पास एक वनक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई . अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रांची हवाई अड्डे से एयर एंबुलेंस के शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरने के बाद हुई . चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी. ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘विमान शाम करीब 7:30 बजे लापता हो गया . यह सिमरिया के बरियातु पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया .’
रांची के देवकमल अस्पताल के सीईओ अनंत सिन्हा ने कहा कि एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था एक मरीज ने की थी . उन्होंने बताया, ‘‘लातेहार जिले के चंदवा निवासी संजय कुमार (41) को 16 फरवरी को 65 प्रतिशत जलने के बाद अस्पताल लाया गया था . उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा था .









