Search
Close this search box.

Dadasaheb Phalke Award 2024: दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित होंगे Mithun Chakraborty, इंडियन सिनेमा में योगदान के लिए मिलेगा पुरस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में तमाम शानदार फिल्में दी हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई है. वहीं 74 वर्षीय एक्टर को अब दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की अनाउंसमेंट की है.

मिथुन चक्रवर्ती होंगे दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर अनाउंस किया कि मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने लिखा, “मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहब फाल्के सिलेक्शन जूरी ने महान अभिनेता, श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है.”

admin
Author: admin

और पढ़ें