विश्व हिंदू परिषद ने केंद्र सरकार से जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की मांग की है. विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ‘देश में हिंदुओं की जनसंख्या दर कम हो रही है और मुसलमानों की जनसंख्या दर तेजी से बढ़ रही है. अगर जनसंख्या का वर्तमान संतुलन बिगड़ता है तो देश में अनेक संकट पैदा होंगे.’
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष ने आगे कहा कि सरकार को जनसंख्या नीति और यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द लाना चाहिए. देश में सभी लोगों को परिवार नियोजन का पालन करना चाहिए… मुसलमानों में बहुत से लोग हैं जो मुस्लिमों को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. वो इसे धार्मिक कर्तव्य बताते हैं.
आलोक कुमार ने कहा कि ये धारणाएं बदलनी चाहिए और सभी को देश हित में काम करना चाहिए.









