Search
Close this search box.

Sri Aurobindo Anniversary: ‘भारत विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में थोड़ा मुरझा सकता है, लेकिन…’, बोले पीएम मोदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार (13 दिसंबर) को स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि भारत को कोई मिटा नहीं सकता है. भारत को कोई दबा नहीं सकता है. भारत कभी मर नहीं सकता.

पीएम मोदी ने ये बयान ऐसे समय में दिया है जब भारत और चीन की सेना के बीच 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में झड़प हो गई थी. इस झड़प में दोनों देशों के सैनिक मामूली रूप से घायल हुए हैं.

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत वो अमर बीज है जो विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में थोड़ा दब सकता है, थोड़ा मुरझा सकता है, लेकिन वो मर नहीं सकता क्योंकि भारत मानव सभ्यता का सबसे परिष्कृत विचार है, मानवता का सबसे स्वाभाविक स्वर है.”

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ”श्री अरबिंदो का जीवन और जन्म एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्रतिबिंब है. उनका जन्म भले ही बंगाल में हुआ था, लेकिन अपना ज्यादातर जीवन उन्होंने गुजरात और पुडुचेरी में बिताया. वे जहां भी गए वहां अपने व्यक्तित्व की गहरी छाप छोड़ी. यह आजादी के अमृतकाल के लिए यह बहुत बड़ी प्ररेणा है.” साथ ही उन्होंने बताया कि श्री अरबिंदो को हिंदी, मराठी, बंगाली और संस्कृत सहित कई भाषाओं का ज्ञान था. उन्होंने आगे कहा कि आज हमारा भारत कई संयोग का गवाह बन रहा है. भारत अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने पर उत्सव मना रहा है.

admin
Author: admin

और पढ़ें