Search
Close this search box.

Zubin Nautiyal Accident: सीढ़ियों से गिरे सिंगर जुबिन नौटियाल, सिर में आई चोट, कोहनी-पसलियां भी टूटीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार सुबह एक हादसे का शिकार हो गए. उनको मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, एक इमारत की सीढ़ी से गिरने के बाद गायक की कोहनी और पसलियां टूट गईं. उसके सिर में भी चोट आई है. हादसे के बाद जुबिन नौटियाल की दाईं कोहनी का गुरुवार रात ऑपरेशन किया गया. हाल ही में उनके गाए तू सामने आए, मानिके और अन्य कई गाने सुपरहिट हुए हैं. भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में जुबिन नौटियाल ने खुद के लिए अलग मुकाम बनाया है. उन्होंने रातां लंबिया, लुट गए, हमनवा मेरे और तुझे कितना चाहने लगे हम, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा जैसे गानों को अपनी आवाज दी है.

admin
Author: admin

और पढ़ें