Search
Close this search box.

कोरथा में एक साथ जलीं 13 चिताएं, 3 घरों ने खोया चिराग; मां बोली- अभी तो दुनिया भी नहीं देखी थी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर में शनिवार रात हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। इनमें 13 महिलाएं और 13 बच्चे हैं। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई थी, उसमें 45 लोग सवार थे। ये लोग उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर से मुंडन संस्कार के बाद कानपुर लौट रहे थे।

सभी कोरथा गांव के रहने वाले थे। गांव में मातम पसरा हुआ है। किसी ने अपना बेटा या बेटी खोया तो किसी ने मां। इसमें ऐसे भी लोग हैं, जिनका पूरा परिवार ही उजड़ गया। रविवार को गांव में एक बेटी की लाश जब लोग ले जाने लगे तो मां उसे खींचने लगी, यह हर किसी आंख नम हो गई। वह रोते हुए बोली, ”मेरी बेटी मत ले जाओ। अभी तो इसने दुनिया भी नहीं देखी थी।”

इसके बाद एक साथ 13 लोगों को चिताएं जलाई गईं। जबकि मरने वाले सभी बच्चों को दफनाया गया है। पता चला कि ट्रैक्टर ड्राइवर ने शराब पी थी और मना करने के बावजूद वह गाड़ी चला रहा था। मुंडन भी उसी के बच्चे का था। इस हादसे में वह बच गया है और फरार है।

admin
Author: admin

और पढ़ें